अनुपमा सिंह को एक नंबर पर वोट दें – वैभव सिन्हा

Local

धनबाद को अपराध और अपराधी से बचाने की जरूरत।

धनबाद। धनबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव वैभव सिन्हा ने अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ई वी एम नमूना के सहारे लोगों को जागरूक कर रहे कि ई वी एम में एक नंबर पर हाथ छाप के सामने बटन दबा कर अनुपमा सिंह को वोट करें।
वैभव सिन्हा ने बताया कि धनबाद लोकसभा से अनुपमा सिंह को विजय बनाने के लिए लोगों से हाथ छाप पर वोट करने की अपील कर रहे हैं। धनबाद का पिछले तीन दशक में समुचित विकास नहीं हुआ। धनबाद में सामाजिक न्याय के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र का एम्स छीन गया। नागरिक सुविधा का एयरपोर्ट छीन गया, रेल सेवा घटा दी गई, नई रेल सेवा का लाभ नहीं मिला, नया उद्योग नही लगा, रोजगार के अवसर युवाओं को नही मिला। लूट चोरी रंगदारी हत्या का बड़ा लंबी फेहरिस्त है। धनबाद को अपराध और अपराधी से बचाने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी की अनुपमा सिंह योग्य और शिक्षित महिला है और कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय पच्चीस गारंटी को धनबाद का लाभ दिलाने में सक्षम होंगी।
वैभव सिन्हा ने धनबाद वासियों से धनबाद के समुचित विकास के लिए 25 मई को मतदान करने और ई वी एम के एक नंबर पर अनुपमा सिंह को वोट देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *