धनबाद। धनबाद लोकसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की सुनिश्चित जीत को लेकर लोकसभा प्रधान कार्यालय-ब्लैक रॉक होटल,बैंक मोड में युवा कांग्रेस के तत्वाधान, संवाददाता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया,संवाददाता सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक कुणाल चौधरी,भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी इशिता सेढा उपस्थित थे!
मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में युवा देश की दिशा और दशा तय करेगी उन्होंने युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी को लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह इस सुनिश्चित जीत को लेकर अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया,आगे उन्होंने कहा कि धनबाद लोकसभा में कांग्रेसजनों के द्वारा एकजुटता के साथ चुनाव में प्रत्याशी की सुनिश्चित जीत को लेकर की जा रही कार्यो की सराहना की,राहुल गांधी जी का सपना है कि करोड़ों महिलाएं लखपति बने और कांग्रेस के वादा के अनुसार देश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हर गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपया देने का वादा कांग्रेस पूरा करेगी,आगे उन्होंने कहा कि आज देश में हम सभी को हमारे पूर्वजों के द्वारा दिया गया संविधान को बचाना जरूरी है,भाजपा के तानाशाही एवं उनके चाल,चेहरा और चरित्र को देश की जनता समझ चुकी है,भाजपा से लोगों का मोहभंग हुआ है,कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास जगा है,देश में बदलाव की हवा चल रही है और निश्चित रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में इंडिया महागठबंधन की सुनिश्चित सरकार बनेगी और धनबाद में इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह जी के प्रति लोगों का समर्पण और उत्साह देख निश्चित रूप से धनबाद लोकसभा से यहां की जनता अनुपमा सिंह जी को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी!
मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी इशिता सेढा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी की घोषणा की है जिसका लाभ दिख रहा है,माननीय राहुल व कांग्रेस के प्रति देश में लोगों का विश्वास जगा है,आज हम सभी को भाजपा के विफलताओं को जन-जन तक पहुंचने की दरकार है,कांग्रेस पार्टी सभी जाति व सभी धर्मो को मान-सम्मान देने का काम करती है,आज हम सभी को एक जूता के साथ भारी संख्या में इस लड़ाई में सुनिश्चित जीत करने हेतु की संकल्प लेने की दरकार हम जीतेंगे तभी एनडीए को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं,धनबाद लोकसभा से अनुपमा सिंह जी के प्रति लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है और निश्चित रूप से धनबाद लोकसभा से अनुपमा सिंह जी की ऐतिहासिक जीत होगी।
मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह जी की लोकप्रियता व लोगों के द्वारा मिल रही अपार समर्थन को देख भाजपा प्रत्याशी हतोत्साहित हैं,धनबाद लोकसभा से अनुपमा सिंह जी की ऐतिहासिक जीत होगी!
मौके पर मुख्य रूप से धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव, उपाध्यक्ष तबरेज खान, पिंटू तुरी, महासचिव विक्की कुमार, सोनू यादव, कमल शर्मा, खुर्शीद अंसारी, अभिषेक, कायदे आजम , इत्यादि उपस्थित थे।
