कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया – शाही

Local

आंबेडकर का मोदी ने किया सम्मान , दिया भारत रत्न – शाही

भूली। भूली के झारखंड मोड़ स्थित जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो कें पक्ष में जन सभा को भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा धनबाद लोकसभा के सभी विधानसभा में कमल खिला रहा है और हर बूथ पर लीड करेगा और इसकी जिम्मेदारी भाजपा के एक एक कार्यकर्ता की है।
भानु प्रताप शाही ने आगे कहा कि विपक्ष आरोप लगा रहा है कि भाजपा सरकार में आई तो संविधान बदल देगी। जबकि कांग्रेस ने एक सौ बार संविधान में संशोधन कर के अम्बेडकर का अपमान किया। कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का विरोध उस वक्त भी किया जब मुंबई केंट से बाबा साहेब चुनाव लड़ रहे थे और कांग्रेस ने गद्दारी की।
शाही ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान आजादी के पैंसठ साल तक किया। नेहरू, इंदिरा राजीव को भारत रत्न मिला लेकिन बाबा साहेब को यह सम्मान मोदी जी के कार्यकाल में मिला।
भानु प्रताप शाही ने धनबाद लोकसभा से ढुल्लू महतो के जीत के लिए कमल का बटन दबा कर वोट करने की अपील की।
जन सभा में अमरजीत यादव व अमरेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। जन सभा की अध्यक्षता राजदेव राम ने किया। संचालन रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने किया।
जन सभा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *