भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर दो स्थित नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने अपने आवासीय कार्यालय के पास मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर हर साल जरूरांदों के बीच कंबल के साथ चूड़ा गुड तिलकुट का वितरण किया जाता है। मकर संक्रांति पर पर लक्ष्मी देवी ने बढ़ाई देते हुए कहा कि नव वर्ष में नए अनाज के साथ मनाया जाने वाला पर्व संक्रांति सभी के जीवन में सुख समृद्धि का आशीर्वाद लेकर आए।
मौके पर जमुना शर्मा, लालती देवी, संदीप कुमार, दिलीप सिन्हा, रामचंद्र राम आदि मौजूद थे।
