धनबाद। लोकसभा चुनाव महापर्व के रूप में 2024 लोकतंत्र और संविधान रक्षा के रूप में मनाया जा रहा है। पिछले एक दशक में केंद्र की योजनाओं का प्रभाव और आने वाले दिनों की योजनाओं से देश का बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखी गई संविधान आज खतरे में है। केंद्र की मंशा और योजना लोकतंत्र को तोड़ने में लगी है। आज भी अपने आसपास देखें तो कांग्रेस सरकार की योजना ही दिखेगी। बांध , अस्पताल, शिक्षण संस्थान ये सब कांग्रेस की विकास और जन कल्याण की भावना का प्रतीक है। पिछले एक दशक में सिर्फ नाम बदल कर, रंग बदल कर केंद्र की मोदी सरकार ने देश की जनता के आंखों में धूल झोंकने का काम किया।
उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव वैभव सिन्हा ने खास बातचीत के दौरान प्रयास पत्र से किया।
वैभव सिन्हा ने कहा कि आज देश की जनता को पाकिस्तान के नाम से डराया जा रहा है। जबकि कांग्रेस से पाकिस्तान को घुटनों पर बैठा कर दो हिस्सों में बांट दिया था। आज भाजपा सरकार देश की जनता को पाकिस्तान की गरीबी दिखा रही है। जबकि देश हंगर इंडेक्स में 111 वे स्थान पर है। करोड़ों लोग भूखे सो रहे हैं। अस्सी करोड़ लोग पांच किलो चावल पर आश्रित हैं। देश की भूख बेरोजगारी महंगाई उद्योगों की त्रासदी केंद्र की मोदी सरकार को नही दिखती। देश की जनता को धर्म के नाम पर भ्रमित करने का काम कर रही है।
वैभव सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई का म बोलने से डरती है, रोजगार का वादा धराशायी हो गया। कौशल विकास की योजना कागजों में सिमट गई, मुद्रा लोन योजना दलाली के भेंट चढ़ गई। भाजपा में दम नहीं है कि अपने ही कल्याणकारी योजना के नाम पर जनता के बीच जाए। हालत ऐसे हैं कि भाजपा उन्ही सौ स्मार्ट सिटी से जीतेगी जो भाजपा ने बनाई है और रास्ता बुलेट ट्रेन से जाता है।
वैभव सिन्हा ने कहा कि देश की जनता भाजपा के झूठे वादे और जुमलो से तंग हो गई है। रोजगार के नाम पर, महिला सुरक्षा के नाम पर, सामाजिक न्याय के नाम पर , शिक्षा स्वास्थ्य के नाम पर जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस के पांच न्याय पच्चीस गारंटी पर भरोसा कर रही है। कांग्रेस ही देश में लोकतंत्र की रक्षा करेगी, संविधान की रक्षा करेगी और जन कल्याणकारी योजना के माध्यम से जनता का भला कर सकती है।
वैभव सिन्हा ने धनबाद लोकसभा को लेकर कहा कि धनबाद में चरित्र की लड़ाई है। एक और पचास अपराधिक मामले से घिरे भाजपा के प्रत्याशी हैं तो कांग्रेस की शिक्षित बेदाग अनुपमा सिंह है। धनबाद की जनता अपराध और आपराधिक घटनाओं से सबक लेते हुए कांग्रेस के पक्ष में हैं।
वैभव सिन्हा ने विश्वास के साथ कहा कि धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के समर्थन सहयोग और जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की बड़ी जीत होगी।
