धनबाद। धनबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के जीत के लिए धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कुसुम बिहार, गांव भीतर, गोविंदपुर , गरारा में सघन जन संपर्क कर 25 मई को हाथ छाप पर वोट देने की अपील की।
मौके पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि महिला सम्मान के लिए कांग्रेस को वोट करें। कांग्रेस की पांच न्याय पच्चीस गारंटी में महिलाओं को सालाना एक लाख रुपया देने की योजना है। जिससे करोड़ों महिलाएं लखपति होंगी।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण हुआ और उसकी रक्षा स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने की यह महिलाओं का अपमान है। आज भाजपा महिला सम्मान की बात करती है। जबकि मोदी जी का गैस सिलेंडर दुबारा भराने के लिए लोगों के पास पैसा नहीं है, जन धन खाता खोलवा दिया मगर खाता में पैसा जमा करने के लिए बचत नही है। महंगाई ने रसोई का हिसाब बिगाड़ दिया है। अब मोदी जी का झूठ और जुमला काम नही करेगा। जनता ने मन बना लिया है कि परिवर्तन होगा। और धनबाद से कांग्रेस की जीत होगी। अनुपमा सिंह को भारी मतों से जीता कर अपराध पर पहला लगाम लगाने के लिए जनता हाथ छाप का बटन दबाने को तैयार है।
जन संपर्क अभियान के दौरान शांति बाला, धनबाद जिला महासचिव रूबी खातून, जिला सचिव हेमंती जयसवाल, बिंदु देवी, शकीला खातून, अमोला खातून शामिल थी।
