भूली। भूली बी ब्लॉक विवाह भवन में राजेंद्र प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। राजेंद्र प्रसाद सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नील कांत नंदन सिन्हा ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह मजदूरों के लिय मसीहा थे। कोयला मजदूरों के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया। आज कोयला मजदूरों के बीच उनकी कमी खल रही है। राजेंद्र प्रसाद सिंह ने मजदूरों के लिए जो कुछ किया उसका ऋण 25 मई को उनकी बहू अनुपमा सिंह का समर्थन कर चुकाना है।

राजू प्रसाद हाड़ी ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कोयला श्रमिकों के लिए कार्य किया। श्रमिक कॉलोनी में रहने वाले लोग राजेंद्र प्रसाद सिंह के योगदान को कभी भूला नही सकते। आज समय आ गया है कि राजेंद्र प्रसाद सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए और उनकी बहू अनुपमा सिंह को संसद भेजने के साथ ही हम उऋण हो सकेंगे।
अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि मजदूरों के हित के राजेंद्र प्रसाद सिंह ने काम किया। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में राजेंद्र प्रसाद सिंह की तरह उनकी बहू भी कोयला श्रमिको के साथ धनबाद के विकास के लिए कार्य करेंगी। अनुपमा सिंह को समर्थन देकर और संसद भेज कर राजेंद्र प्रसाद सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस, झामुमो, भाकपा माले के साथ कई मजदूर संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए।
