भूली। भूली शिवपुरी स्थित सद्भावना कार्यालय में वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फलदार और छायादार वृक्ष लगाया गया।
मौके पर नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण को रक्षा के लिए हर एक व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए।
सद्भावना एनजीओ के सचिव रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि एक वृक्ष लगाने का योगदान पर्यावरण रक्षा में अमूल्य योगदान के बराबर है। लोगों को फलदार और छायादार वृक्ष लगाना चाहिए और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए यह कार्य बहुत जरूरी है।
मौके पर उचित महतो, जगदीश प्रसाद राय, नगीना पासवान, पुष्पा देवी, राजकुमार शर्मा, उमेश ठाकुर आदि मौजूद थे।
