विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रोटी बैंक यूथ क्लब के सदस्यों ने किया वृक्षारोपण

Local

धनबाद। धनबाद के संबलपुर स्थित ओल्ड इज होम में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रोटी बैंक यूथ क्लब के सदस्यों ने वृक्षारोपण किया इस मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थी वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सर्व प्रथम आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों से मुलाकात किया एवं उनका हाल-चाल लिया वहीं पर्यावरण दिवस के मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह रोटी बैंक यूथ क्लब के संस्थापक रवि शेखर ओल्ड इस होम के अध्यक्ष मो.नौशाद गदी ऋषभ राज , पवन कुमार सहित रोटी बैंक यूथ क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर आश्रम परिसर में वृक्षारोपण किया।

वही धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की मनुष्य को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहां की जिस तरह से प्रचंड गर्मी पड़ रहा है इसको देखते हुए मनुष्य को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए

वही आश्रम के अध्यक्ष मो.नौशाद गद्दी ने कहा कि आज हमारे आश्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह आए और हमारे आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों से मुलाकात किया एवं उनका हाल-चाल जाना और हमारे आश्रम परिसर में पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा लगाया इसके लिए मैं धनबाद विधायक राज
सिन्हा एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं

वही रोटी बैंक यूथ क्लब के संस्थापक रवि शिखर ने कहा कि आज रोटी बैंक यूथ क्लब की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके परओल्ड इस होम में वृक्षारोपण किया गया इस मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने हाथों से पौधा लगाया हम सभी रोटी बैंक यूथ क्लब के सदस्य धनबाद के लोगों से यही अपील करते हैं की सभी लोग पौधा अवश्य लगाएं क्योंकिपौधा हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *