भूली। अटल पार्क सी ब्लॉक रोड में योग दिवस पर योगी भाई बहनों ने योग प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के सानिध्य में योग किया और योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। योग प्रेमियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा भूली मंडल के कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा ने कहा कि योग को जीवन में दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए। योग कई बीमारी से बचने में कारगर है और कई बीमारी से लड़ने में सहायक है। प्रतेक दिन कुछ समय योग के लिए निकाल कर हम स्वस्थ रह सकते हैं।
मौके पर प्रभारी चंद्रशेखर उर्फ मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गंगोत्री सिंह, जूही शर्मा, ललिता चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष डॉ एम के वर्मा, अनिल सिंह, मनमोहन सिंह, पप्पू शर्मा, ललन मिश्रा, ओम प्रकाश झा, अविनाश कुमार सिन्हा, रमेश यादव, पंकज सिंह, आनंद सिन्हा, बबलू सिंह, दर्शन सिंह, सखी चंद महतो, पंकज कुमार सिंह، मानस राजन पाल, अमिताभ राणा आदि शामिल थे।
