महिला कांग्रेस का समीक्षा बैठक आयोजित

Local


रांची / धनबाद। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की रांची में समीक्षा बैठक प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के अध्यक्षता में किया गया। जिसमे झारखंड की लगभग सभी जिलाध्यक्ष शामिल हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की भूमिका की समीक्षा की गई। गुंजन सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिया। सभी जिला के अध्यक्षों से चर्चा की गई और चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में परिणाम बनाने को लेकर राय शुमारी की गई।


धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सीता राणा ने बताया की रांची में प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के अध्यक्ष में समीक्षा बैठक की गई। बैठक से पूर्व गुंजन सिंह का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। जिसमे धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव रूबी खातून और जिला सचिव हेमंती जयसवाल शामिल थी।
सीता राणा ने कहा कि लोकसभा में महिला कांग्रेस की भूमिका को लेकर चर्चा हुई और आगामी विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की भूमिका पर दिशा निर्देश दिया गया है। ताकि विधानसभा चुनाव में नतीजे कांग्रेस और गठबंधन के पक्ष में हो सके।
धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर धनबाद में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर मंत्रणा की और सरकारी स्वास्थ्य में सुधार करने की मांग की। जिसको लेकर बन्ना गुप्ता ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *