राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सम्मानित किए गए डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा

Local

भूली। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा मानवाधिकार सहयोग संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हैं।
मौके पर डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि जीवन प्रत्याशा को बढ़ाने में चिकित्सकों का योगदान अमूल्य है। विषम परिस्थितियों में भी चिकित्सक अपना सेवा कार्य जारी रखता है।
वहीं नागरिक संघर्ष मोर्चा के बाघमारा अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा के सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया।
नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय सचिव जगदीश कुमार राय ने कहा कि डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा मरीजों की सेवा और स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने को लेकर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।।
अमरजीत कुमार सत्यम में कहा कि एक चिकित्सक विषम परिस्थितियों में भी सेवा देता है और मरीजों की जान बचाते हैं। जिस प्रकार सीमा पर सैनिक हमारी रक्षा करते हैं वैसे ही देश के भीतर चिकित्सक जीवन रक्षा करते हैं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सभी चिकित्सकों को बधाई।
मौके पर आनंद सिंह, देवानंद चौधरी, अमरदीप पासवान, मानव अधिकार प्रोटेक्शन के धनबाद जिला सचिव संजय सिंह , जवाहर यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *