धनबाद। कुछ कर्म आत्मसंतुष्टि और आत्मिक खुशी के लिए किए जाते हैं।उन कर्मों के बदले भी राष्ट्रीय स्तर पर देश के विभिन्न राज्यों के रक्तदाताओं (देवदूतों) के समूह के सामने आपको सम्मानित किया जाए।तो अपने कर्म पर गर्व और खुशी की अनुभूति होती है। उक्त बाते भूली ब्लड डोनर ग्रुप के संचालक रवि सिंह ने महादेव सेवा फाउंडेशन से सम्मान समारोह में सम्मानित होने के बाद कही।
“महादेवा सेवा फाउंडेशन” आसनसोल के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में भूली ब्लड डोनर ग्रुप को सन 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के महानायक,राष्ट्रपति के हाथों सेना मेडल से सम्मानित कर्नल हेम सिंह शेखावत और अब तक 92 बार रक्तदान (SDP सहित)कर चुकी वैशाली रक्तदानी के हाथों सम्मानित किया गया।
ये सम्मान भूली ब्लड डोनर ग्रुप के उन सभी सम्मानित सदस्यों और सहयोगियों का है।जो पिछले 6 साल से ग्रुप को अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।
रवि सिंह ने कहा कि महादेव सेवा फाउंडेशन का दिल से आभार और धन्यवाद । महादेवा सेवा फाउंडेशन के सभी सदस्यों और खासकर रक्तमित्र शिवम भगत का ,आपने भूली ब्लड डोनर ग्रुप को इस सम्मान के योग्य समझा।
