धनबाद/दिल्ली। दिल्ली के एआईसीसी कार्यालय में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी पुनीता चौधरी,धनबाद महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीता राणा एवं धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूनम देवी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया एवं माननीय प्रभारी महोदय से संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई!
मौके पर धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी माननीय गुलाम अहमद मीर साहब से धनबाद महिला कांग्रेस के संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी संबंधित विस्तृत वार्ता हुई,माननीय प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने महिला कांग्रेस से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया!
मौके पर नगर अध्यक्ष पूनम देवी ने प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को आश्वस्त किया कि जिला में संगठन को सशक्त मजबूत और धारदार बनाने के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करेगी!
