महिला कांग्रेस को और मजबूत किया जायेगा – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने महिला कांग्रेस की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के आदेशानुसार और पर्यवेक्षक पूजा राय चौधरी के निर्देशन में धनबाद जिला के सभी छह विधानसभा के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।
धनबाद विधानसभा प्रभारी रूबी खातून, सिंदरी हेमंती जयसवाल, झरिया राम दुलारी, रीना देवी, निरसा उषा यादव, नूतन विश्वकर्मा, टुंडी शाहिना बानो , लक्ष्मी देवी और बाघमारा विधानसभा प्रभारी के रूप में सरोजनी मुर्मू और देवती देवी को नियुक्त किया गया है।
सीता राणा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने और पार्टी प्रत्याशी के जीत के लिए महिलाओं को जोड़ने और संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने के लिए छह विधानसभा के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *