अफवाह फैलाने और भड़काऊ गाना बचाने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई – रूपेश कुमार दुबे

Local

कतरास। मुहर्रम पर्व को लेकर ईस्ट बसुरिया ओ पी परिसर में प्रभारी रूपेश कुमार दुबे के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई।
रूपेश कुमार दुबे ने सदस्यों को बताया कि मुहर्रम पर्व में सभी अखाड़ा अपने तय मार्ग पर ही निकले। और भड़काऊ गाना पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
वहीं सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। माहौल को किसी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
मुहर्रम का पर्व शांति से मनाएं। प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।
मौके पर मो. आज़ाद,मो. मजहर आलम, संजय निषाद, लक्ष्मण पासवान, गणेश रवानी, मनोहर महतो, राजेंद्र प्रसाद महतो, मो. नौसाद आलम, आदि मौज़ूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *