सौभाग्य स्वयं सहायता समूह का सावन महोत्सव

Local

मेंहदी रचाने के साथ गीत संगीत पर झूमी महिलाएं

भूली। भूली बस्ती रोड स्थित द हाउस ऑफ जॉय विवाह भवन में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह का सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक दूसरे के हाथों में आकर्षक मेंहदी रचाई। गीत संगीत के बीच मेंहदी लगाने का कार्यक्रम किया गया।


सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गीत संगीत पर जम कर झूमीं।
सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की कोमल देवी ने बताया कि सावन के अवसर पर मेहंदी कार्यक्रम और गीत संगीत का आयोजन किया गया। भगवान शिव और माता पार्वती से सभी के सुखमय जीवन की कामना करते हैं।


अनिता शर्मा ने सावन महोत्सव का आनंद लेते हुए कहा कि सावन के अवसर पर महिलाओं द्वारा किया किया आयोजन आनंद देने वाला है।
कार्यक्रम में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची विश्वकर्मा, कोमल देवी, अनीता शर्मा, रीता देवी, सुपमा देवी, रेखा देवी, गुड़िया देवी, अनिता कुमारी , पूजा जसवाल, अदिति बनर्जी , लक्ष्मी देवी, नूतन विश्वकर्मा, उमा देवी, रेखा सेन , रीना देवी , शोभा पासवान , गुड़िया देवी, ज्योति देवी, नीतू सिन्हा, पूजा अग्रवाल आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *