भूली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने सेक्टर दो स्थित आवासीय कार्यालय के समक्ष झंडा फहराया वहीं भूली सेक्टर तीन स्थित भूली नगर की क्षेत्रीय कार्यालय परिसर झंडा फहराया।
लक्ष्मी देवी ने झंडा फहराने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी के लंबे आंदोलन में लाखो शहीदों और संघर्ष करने वाले सेनानियों ने आजादी का जो सपना देखा उसे पूरा करने और आजादी की बचाने के लिए एक एक नागरिक को सजग होना होगा। वर्तमान दौर ऐसे स्थिति में जहां नफरत और भ्रष्टाचार हावी हो गया है। इससे देश को बचाने की जरूरत है।
लक्ष्मी देवी ने महिलाओं को लेकर कहा कि आदि आबादी का तमगा महिलाओं को मिला लेकिन अधिकार और सुरक्षित माहौल नही मिला। महिलाओं को जागरूक होना होगा और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
मौके पर रंजू देवी, निर्मला देवी, पुनम झा, रमण देवी, वीना देवी, शोभा देवी, भूनेशावरी देवी, लालती देवी, सुमित्रा देवी, दौलती देवी, मालती देवी, संध्या देवी, गंगा देवी, दारोमती देवी, सीमा देवी, कुसुम देवी, श्रद्धा देवी, देवती देवी, ज्योति देवी, नीलम, मुस्कान मीरा, रूपा कुमारी, सोनाली कुमारी, कुमार कंचन, संदीप कुमार पासवान, अनिल कुमार, रविकांत चौधरी, सुनील सिंह, यमुना शर्मा, शारदा देवी आदि मौजूद थी।
