महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो – रूबी खातून

Local


धनबाद। देश आजादी का 78 वा वर्षगांठ मना रहा है। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव रूबी खातून ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि देश को आजाद हुए 77 वर्ष हो गए। लेकिन उन सपनों को आज भी पूरा नहीं किया गया। जिसे आजादी के वीर सेनानियों ने देखा बुना था। आजाद के 77 साल बाद भी महिलाओं को मुख्य धारा में लाने को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को पंचायत स्तर पर अधिकार देने की पहल की। जिसे आगे बढ़ाते हुए विधानसभा और लोकसभा में महिला आरक्षण को सुनिश्चित करना था जो नही हुआ। वर्तमान में महिला कांग्रेस द्वारा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की वकालत की है और नारी न्याय आंदोलन के माध्यम से पूरे देश में इसकी आवाज उठाई जा रही है। हम उम्मीद करें कि केंद्र सरकार महिलाओं को उनका राजनीतिक अधिकार देना सुनिश्चित करें। महिलाओं को अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा, संगठित होकर अपने हक की आवाज उठानी होगी। तभी आजादी के काल में देखा गया सपना पूरा होगा और महिलाओं को सामाजिक सम्मान, आर्थिक संबलता और राजनीतिक भागीदारी मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *