सीता राणा ने किया झंडातोलन

Local

धनबाद। आजादी के 78 वे वर्षगांठ पर धनबाद प्रखंड महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष जानकी देवी के नेतृत्व में झंडातोलन कार्यक्रम का आयोजन पुटकी के गांधी ग्राम कांटा घर के समीप किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने झंडा फहराया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि देश की आजादी के वीर सेनानियों को याद करने और आजादी के सपने को पूरा करने के लिए हमे जागरूक होना होगा। आज देश के भीतर देश को कमजोर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है जिससे देश को बचाने की जरूरत है।
सीता राणा ने स्वतंत्रता दिवस पर देश वासियों को बधाई दिया और कहा कि देश की आजादी को बनाए रखने के लिए देश में प्रेम भाईचारा के लिए कार्य करें।
सीता राणा ने आजादी के 77 साल बाद भी महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने महिलाओं को पंचायत स्तर पर आरक्षण का अधिकार देकर समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। जिसे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शामिल किया जाना था। लेकिन महिलाओं को उनकी भागीदारी नहीं मिली। वर्तमान में महिला कांग्रेस महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 33 फीसदी आरक्षण की वकालत कर रही है। हमे संगठित होकर इस आंदोलन का हिस्सा बनना है ताकि महिलाओं को राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
मौके पर धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी, धनबाद नगर अध्यक्ष पुनम देवी, मुस्कान खातून, अशरी खातून आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *