अटल जी मंडल अध्यक्ष के बपौती नहीं – बबलू सिंह

Local

भूली। भूली सी ब्लॉक स्थित अटल बिहारी वाजपेई पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर संध्या तक किसी ने श्रद्धांजलि अर्पित नही की। अटल बिहारी वाजपेई को पद परिवर्तन के साथ भाजपाई भूल गए। 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि है मगर भूली भाजपा के पास अपने अपने बहाने हैं।
भूली भाजपा मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष सूरज पासवान ने बताया कि रांची में बैठक के सिलसिले बाहर हूं। इसलिए पुण्यतिथि नही मना सका। भूली आने के बाद देखता हूं क्या करना है।
वहीं पूर्व कमिटी के कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि मनाने को लेकर कोई सूचना नहीं है।
पूर्व कमिटी के मंत्री बबलू सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई किसी मंडल अध्यक्ष के बपौती नहीं हैं। मंडल अध्यक्ष ने अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि नही मनाई ये उनका विषय है। हमलोग शाम में दिया जला देंगे।
याद रहे कि अटल बिहारी वाजपेई के निधन के बाद भूली में प्रतिमा स्थापित की गई थी और प्रतिमा स्थापना के साथ इसका विवाद से नाता रहा है। यहां नव प्रतिमा के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले ही पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने माला पहनाकर उद्घाटन कर दिया था जबकि धनबाद विधायक राज सिन्हा का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *