युवाओं को रोजगार देने के वादे का जवाब दो हेमंत सरकार – राज सिन्हा

Local Politics

युवा जनाक्रोश रैली को लेकर भूली में भाजपा की बैठक

भूली। भूली भाजपा मंडल का शिवपुरी में अशोक गुप्ता के आवासीय कार्यालय में नव नियुक्त अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान के अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में धनबाद विधायक राज सिन्हा, प्रभारी संतोष झा, रजनीश तिवारी, सतेंद्र ओझा, रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, महेश सिंह, सुमन कुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक की शुरुवात श्यामा प्रसाद मुखर्जी दिन दयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी संतोष झा ने आगामी 23 अगस्त को रांची के मोहराबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली को लेकर विस्तार से बताया।


धनबाद विधायक राज सिन्हा ने हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार युवाओं को ठगने का काम किया। जे एम एस और कांग्रेस की साठ गांठ की सरकार युवाओं और महिलाओं को ठगने वाली सरकार। सालाना पांच लाख रोजगार , शिक्षित युवाओं को रोजगार भत्ता देने का वादा कर सत्ता में आई और युवाओं पर लाठी चलवाने का काम किया। जिसने भी युवाओं महिलाओं के हक में आवाज उठाई हेमंत सोरेन की तानाशाही रवैया ने लाठी चलवाया।
बैठक में 23 अगस्त को सभी बूथ स्तर से युवाओं को रांची चलने का आह्वाहन किया।
भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने कहा कि युवा आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में भूली मंडल से युवा शामिल होंगे। युवाओं का आक्रोश हेमंत सोरेन सरकार के ताबूत में आखरी कील ठोकेगा। बैठक में पूर्व पार्षद सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि सभी सदस्यों को कृत्संकल्पित होकर झारखंड में सरकार बनाने के लिए कार्य करना होगा और सकारात्मक कार्यों का प्रचार प्रसार करना होगा। विधानसभा चुनाव से पूर्व 23 अगस्त को युवा जनाक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए हर बूथ से युवा शामिल हो इसकी रणनीति और जागरूकता पर कार्य करें।
बैठक का संचालन बबलू सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पप्पू शर्मा ने किया।


बैठक में मुख्य रूप से अशोक गुप्ता, इंद्रकांत झा, डॉ महेश वर्मा, संकट मोचन पांडेय, विकास श्रीवास्तव, अनिल कुमार, गंगोत्री सिंह, हीरालाल प्रधान, कृष्ण धारी, रोनित कुमार, अरविंद सिंह आकाश बाल्मिकी, सूरज सिंह, जगदीश प्रसाद राय, जितेंद्र सहनी, जितेंद्र चौहान, विष्णु महेश, अरविंद चौहान, श्याम शर्मा, सखी चंद महतो, सावित्री देवी, कलावती देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *