भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

Local


भूली। भाजपा भूली मंडल द्वारा युवा जनाक्रोश रैली के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के तानाशाही रवैया और प्रशासन के बर्बरतापूर्ण कार्यवाई के विरुद्ध मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान के नेतृत्व में भूली ए ब्लॉक मोड़ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया।
मौके पर सूरज कुमार पासवान ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार युवाओं को रोजगार का वादा कर के सत्ता में आई। मगर साढ़े चार साल में युवाओं को रोजगार देने के बजाय धोखा देने का काम किया। रोजगार के मुद्दे को लेकर भाजयुमो के युवा जनाक्रोश रैली में हेमंत सोरेन को उनका वादा याद दिलाते हुए जवाब मांगने पहुंचे युवाओं पर बर्बर तरीके से अत्याचार किया गया। कंटीले तारों से रास्ता रोका गया और पानी और आंसू गैस के गोले युवाओं पर चलाए गए। हेमंत सोरेन सरकार का जाना तय हो गया है। झूठ और अहंकार का आगामी विधानसभा चुनाव में पटाक्षेप होना तय है।
रजनीश तिवारी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार युवाओं को धोखा दिया। सरकार को युवाओं के सवाल का जबाब देना होगा। युवा जनाक्रोश रैली में सरकार के इशारे पर जोर आजमाया गया और रबर गोली और आंसू गैस के गोले दागे गए। झारखंड की युवा इस घटना को बर्दास्त नहीं करेगी।
मौके पर संकट मोचन पांडेय, सावित्री देवी, सखी चंद महतो, मनमोहन सिंह, राजीव सिंह उर्फ लड्डू सिंह, अशोक गुप्ता, नरेश पंडित, आनंद विष्ट, अनिल सिंह, महेश सिंह, त्रिवेणी यादव, लोकनाथ विश्वकर्मा, कृष्णा कुमार ढाड़ी, जुगन सिंह, जितेंद्र सहनी, रामनाथ चौहान, कमल किशोर, राजेश कुमार ठाकुर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *