दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की उठाई मांग
नशा मुक्त समाज बनाने और शिक्षा पर दिया जोर
भूली। भूली के एम पी आई मैदान में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी का 17वा पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात दशरथ मांझी और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा से खूब ताली बटोरी। वहीं भोजपुरी गायक बादल बिहारी के गीतों पर लोग ताली बजाते रहे। अतिथियों का स्वागत बड़ा फूलमाला पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने समाज को नशा मुक्त बनाने और शिक्षा पर जोर देने की वकालत की। बताया की कैसे अशिक्षा के कारण समाज का उत्थान नही हो पा रहा है और लोगों में नशा की लत ने समाज को पीछे धकेल दिया है।
कार्यक्रम को प्रभात कुमार भुइयां, सिंटू भुइयां, उमेश ऋषि , देव कुमार, नारायण मांझी, शंकर मांझी, रोहित भुइयां, ध्रुव हाड़ी, सुरेश राम मांझी, अंकित मांझी, सागर मांझी ने संबोधित किया।
मौके पर रामजीत भुइयां, बिनेश कुमार भुइयां, कैलाश भुइयां, गौतम ऋषि, वासु ऋषि, आजाद भुइयां, शनिचर भुइयां, गोवर्धन कुमार, राजेश भुइयां, चिकू भुइयां, भोला भुइयां, अशोक भुइयां, राजेश भुइयां, पिंटू भुइयां, रामप्रवेश भुइयां, राम अवतार भुइयां, गुड्डू भुइयां, दिलीप भुइयां, रवि भुइयां, करण भुइयां, ब्रह्मदेव भुइयां, रामजी भुइयां का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं कार्यक्रम में अजय कुमार पासवान, वीरू पासवान, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, बीरेंद्र भारती आदि शामिल हुए।