जोड़ापोखर धनबाद। रास्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के बैनर तले जिला स्तरीय बैठक पाथरडीह में परवीन सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मो0 जहीरूद्दीन खान ने धनबाद जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव को माल्यर्पण कर उनका स्वागत किया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मो0 जहीरुद्दीन खान ने प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर पे संगठन विस्तार हेतु पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जिसमें असीम कुमार दास को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया शिशिर मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष, लखन विश्वकर्मा जिला सचिव, प्रवीण कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष, उज्वल बोस जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह जिला उपाध्यक्ष, अमित सिंह झरिया प्रखंड अध्यक्ष, संचित सिंह उपाध्यक्ष झरिया प्रखंड, सुनील सिंह उपाध्यक्ष झरिया प्रखंड, जोहार यादव सचिव झरिया प्रखंड, विश्वजीत चटर्जी ( बिल्लू ) संगठन मंत्री झरिया प्रखंड, उमेश प्रसाद संगठन मंत्री झरिया प्रखंड, विनोद विश्वकर्मा संगठन मंत्री झरिया प्रखंड, असीत दत्ता बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष, मनोरंजन कुमार उपाध्यक्ष बलियापुर प्रखंड, श्री विजय कुमार ठाकुर प्रखंड अध्यक्ष सिंदरी बनाए गए।
मो0 जहीरुद्दीन ने अपने संबोधन में कहा कि यह संघ पत्रकारों के लिए उनके दुख तकलीफ में उनके साथ खड़ा रहने के लिए बनाए गए है और राष्ट्रीय पत्रकार संघ केवल देश मे ही नहीं विदेशों में भी अपना परचम लहराने लगा है।
