राधे कृष्ण मंदिर में धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया

Local

राधे कृष्ण मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे धनबाद विधायक राज सिन्हा

भूली। भूली शिवपुरी स्थित राधे कृष्ण मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा शामिल हुए। राज सिन्हा ने भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया और पूरे धनबाद वासियों के लिए सुख शांति की कामना किया।
इस अवसर पर राधे कृष्ण मंदिर समिति के संजय यादव और साधु यादव ने राज सिन्हा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और भगवान श्री कृष्ण का विशेष भोग का प्रसाद दिया।

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण किसी भी विषम परिस्थितियों में भी सत्य के साथ खड़ा होने का संदेश दिए। उनके उपदेश मानव जीवन को सफल बनाने का उत्तम मार्ग है। हर व्यक्ति को श्री कृष्ण के उपदेश का अनुसरण करना चाहिए।
संजय यादव ने कहा कि श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना की गई है। रात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्म को भव्य तरीके से मनाया जायेगा। श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्तो में काफी उत्साह है। भक्तिभाव से श्री कृष्ण की उपासना किया जा रहा है।


मौके पर इंद्रकांत झा, ललन मिश्राb मनोज मालाकार, बबलू सिंह, मंजीत सिंह, सुमन सिंह, प्रयागराज रविदास आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *