महिला कांग्रेस का नारी न्याय महासम्मेलन 31 अगस्त को

Local

धनबाद/गोविंदपुर। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी का नारी न्याय महासम्मेलन कार्यक्रम 31 अगस्त को गोविंदपुर के भितिया पंचायत सचिवालय भवन में आयोजित किया गया है। धनबाद जिला सचिव हेमंती जयसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय गुंजन सिंह जी के आदेशानुसार धनबाद जिला में नारी न्याय महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमे महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जिलेभर की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह जी शामिल होंगी। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष आदरणीय सीता राणा जी के नेतृत्व में नारी न्याय महासम्मेलन की तैयारी की जा रही है।
हेमंती जयसवाल ने महिलाओं से नारी न्याय महासम्मेलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *