संगठन मजबूती से श्रमिक हित में करेगी आंदोलन – गिरीश चौधरी
भूली। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन रीजनल हॉस्पिटल भूली शाखा द्वारा श्रमिक हित में बी टी ए प्रबंधक को दिया गया मांग पत्र पर प्रबंधन द्वारा संज्ञान नहीं लेने और वार्ता नहीं किए जाने को लेकर यूनियन नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन रीजनल हॉस्पिटल भूली शाखा के सचिव बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि श्रमिक हित में 31 सूत्री मांग पत्र प्रबंधन को दिया गया था। लेकिन प्रबंधन किसी दबाव में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन को कमजोर समझ कर भूल कर रही है। श्रमिको के मांग को अनदेखा करना और वार्ता नहीं करना यह दिखलाता है कि प्रबंधन तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। जल्द ही श्रमिक हित में केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो जी को अवगत करा कर आंदोलन पर कार्य किया जाएगा।
वहीं रीजनल हॉस्पिटल भूली शाखा के अध्यक्ष गिरीश चौधरी ने बताया कि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन संगठित है और हमेशा मजदूर हितों में कार्य करेगा। भूली नगर प्रशासन के बहकावे में कुछ कर्मी अफवाह उड़ा रहे। लेकिन यह प्रचार बेकार है। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन संगठित और सशक्त है। पहले भी श्रमिक हित में कार्य किया और आगे भी करते रहेंगे।
यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा भूली में आवास मुद्दा को उठाया उसके बाद से ही यूनियन और प्रबंधन के बीच तीखा संबंध सामने आया और प्रबंधन 31 सूत्री मांग को अनदेखा कर रही है।