भाजपा भूली मंडल में शामिल हुए दर्जनों महिला युवा

Local Politics


भूली। भारतीय जनता पार्टी भूली मंडल की बैठक भूली बस्ती में मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान के अध्यक्षता में किया गया। जिसमे रजनीश तिवारी, अनिल कुमार, सखी चंद महतो, सावित्री देवी, कलावती देवी के मौजूदगी में दर्जनों युवा एवं महिला भारतीय जनता पार्टी के विचारों को स्वीकारते हुए शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वालो में मंजू देवी, संजू देवी, अनीता देवी, राजेश कुमार रवानी, प्रदीप रवानी, रोहित कुमार, चंदन कर्मकार, गुड्डू रवानी, बुलेट रवानी , सोनू रवानी, जय पंडित, मदन शर्मा, विक्रम रवानी, अजय महतो, सुमित कर्मकार , विजय महतो, सूरज शर्मा, संजू रवानी, गौरव रवानी , प्रकाश कुमार, सुमित महतो, अरविंद महतो, आनंद कुमार महतो शामिल थे।
मौके पर सूरज कुमार पासवान ने कहा कि भाजपा पर आस्था रख कर युवा और महिला शामिल हुई। भाजपा समाज के आखरी लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने को लेकर भाजपा प्रतिबद्ध है। संगठन के मजबूती के लिए जन संपर्क किया जा रहा है और पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *