नारी न्याय को लेकर आवाज उठाना है – सीता राणा

Local Politics

धनबाद। धनबाद में कांग्रेस पार्टी का जन संवाद कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का स्वागत धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सीता राणा, सचिव हेमंती देवी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि नारी न्याय को लेकर आवाज उठाना है। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देशानुसार नारी न्याय आंदोलन को जारी रखना है।
वहीं सीता राणा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि महिलाओं को राजनीति के मुख्य धारा से जोड़े रखने और आधी आबादी के हक के लिए झारखंड विधानसभा चुनाव में 33 फीसदी महिलाओं को स्थान देने की मांग किया है।
जिला सचिव हेमंती जयसवाल ने कहा कि आधी आबादी के सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य के अधिकार को लेकर कार्य करना है। आधी आबादी को राजनीति में अधिकार देकर सामाजिक आर्थिक परिपेक्ष्य को मजबूत किया जा सकता है।
हेमंती जयसवाल सिंदरी विधानसभा सीट से दावेदारी की हैं। सीता राणा ने बिना किसी का पक्ष लिए कहा कि महिला कांग्रेस की अध्यक्ष होने के नाते मैं चाहूंगी कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सीट मिले और विधानसभा में महिलाओं की आवाज पुरजोर तरीके से उठाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *