महिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Local Politics


धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी ने हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 40 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सीता राणा को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की सदस्यों ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस को केक काटकर मनाया।
जिलाध्यक्ष सीता राणा ने स्थापना दिवस के मौके पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह जी के आदेशानुसार सदस्यता अभियान की डिजिटल सुरूवत की और महिला सदस्यों को अधिक से अधिक डिजिटल मध्यम से सदस्य बनाने को लेकर जानकारी देते हुए जागरूक किया।
सीता राणा ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने अपने कार्यकाल में किया और आगे चलकर महिलाओं को पंचायती राज में 50 फीसदी आरक्षण पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने दिया। आज विधानसभा और लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस 33 फीसदी आरक्षण की मांग कर रही है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हमे यह शपथ लेना है कि अधिक से अधिक महिला प्रत्याशी को चुनाव में टिकट मिले और उनकी अधिक से अधिक भागीदारी विधानसभा और लोकसभा में हो। ताकि आधी आबादी की आवाज उठाया जा सके और महिलाओं को उसका अधिकार मिल सके।


गुड़िया देवी ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए । महिलाएं जब सक्रिय होंगी तभी महिलाओं को अधिकार मिलेगा।
जिला सचिव हेमंती जयसवाल ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना के गौरवशाली चालीस साल हुआ है। इसमें महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़नी चाहिए और महिलाओं की आवाज उठाने के लिए संगठनात्मक मजबूती की जरूरत है। अधिक से अधिक महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ कर आगामी विधानसभा चुनाव में धनबाद के सभी विधानसभा पर जीत में महिलाएं अपनी भूमिका निभाएं।
मौके पर महासचिव रूबी खातून, सचिव हेमंती जयसवाल, गुड़िया देवी, पुनम देवी, रिंकू कुमारी, मधु फिलिप्स, सुनीता निषाद, सबीना खातून, गीता सिंह, नूतन विश्वकर्मा, पुनम राय, अजमेरी खातून, रीना देवी, रजनी देवी, प्रतिमा पांडेय, लक्ष्मी देवी, मुस्कान सिंह, किस्मत मलिक, कविता देवी, हीना खातून, सरस्वती मंडल, चंपा देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, आलिया खान, इंदु देवी, फुलवा देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *