विधायक राज सिंहा ने कहा समाज में अच्छे विचारों का प्रसार हो
भूली। भूली डी ब्लॉक सेक्टर 1 स्थित प्रद्युम्न चौक में स्वर्गीय प्रद्युम्न सिंह की 23 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर बतौर अतिथि धनबाद विधायक राज सिंहा के साथ अन्य अतिथियों को संजय सिंह ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

प्रद्युम्न सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर राज सिंहा ने कहा कि समाज में अच्छे विचारों का प्रसार होना चाहिए। समाज में जब मानवीयता घटती है तब लोग जीवित सदस्य को भी नहीं पूछते। प्रद्युम्न सिंह ने समाज में अच्छे कार्य किए और अच्छे संस्कार दिए। जिसके कारण ही आज प्रद्युम्न सिंह लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मानवाधिकार सहयोग संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि समाज को दिशा देने वालों में प्रद्युम्न सिंह का नाम भूली में अग्रणी पंक्ति में आता है। जिनके पदचिन्हों पर चलकर उनके पुत्र संजय सिंह सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर समाज में सेवा कार्य मनोयोग से कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रंगूनी पंचायत के पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव यादव, मानव अधिकार प्रोटेक्शन के जिला सचिव जगदीश प्रसाद राय , सकलदेव सिंह, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, मिथलेश पासवान, प्रभु सिंह, रंजीत उपाध्याय, सतेंद्र ओझा, लड्डू सिंह, मनोज मालाकार, अमरदीप पासवान, मानव अधिकार प्रोटेक्शन के झारखंड प्रदेश सचिव सुंदिष्ट कुमार, कृष्णा नंदन सिंह , विजय कुमार, जितेंद्र सिंह, जय श्री राय आदि शामिल थे।