राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी भाजपा की गंदी राजनीति की उपज – गुड़िया देवी

Local


धनबाद। भाजपा गंदी राजनीति कर देश में नफरत फ़ैलाने का कार्य कर रही है और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का राहुल गांधी पर दिया गया अमर्यादित टिप्पणी यह साबित करता है कि भाजपा नफरत फ़ैलाने का कार्य कर रही है साथ ही लोकतंत्र पर आस्था नहीं रखती। उक्त बातें झारखंड प्रदेश एस सी कॉन्ग्रेस के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी ने कही।
गुड़िया देवी ने कहा कि राहुल गांधी देश और विदेश में अपनी बातों को बेबाकी से रख रहे हैं और भाजपा इससे डरी हुई है। भाजपा के नेता राहुल गांधी पर आतकवादी जैसी टिप्पणी कर अपने आका को खुश करने और पार्टी में बड़ा पद पाने की निकृष्ट मानसिकता रखते हैं।
गुड़िया देवी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा की गंदी मानसिकता का जवाब जनता झारखंड से भाजपा को उखाड़ कर देगी। देश लोकतंत्र से चलेगा ना कि नफरत वाली विचारधारा से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *