राहुल गांधी को लेकर अमर्यादित बयान का महिला कांग्रेस ने किया विरोध

Uncategorized

धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा दिए गए राहुल गांधी पर अमर्यादित बयान का विरोध किया। महिला कांग्रेस की सदस्यों ने हाथ में तख्ती लेकर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर मार्च निकाला और भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफा की मांग की।

सीता राणा ने मौके पर कहा कि भाजपा नफरत फैला कर देश का माहौल बिगाड़ना चाहती है। राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी के लिए रवनीत सिंह बिट्टू देश से माफी मांगे। राहुल गांधी जनता द्वारा निर्वाचित माननीय सांसद हैं। राहुल गांधी को आतंकी, जुबान काटने वाले को ईनाम जैसे शब्द लोकतंत्र की हत्या कर समान है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई जारी है।

झारखंड प्रदेश एस सी कांग्रेस की सचिव गुड़िया देवी ने कहा कि भाजपा के सांसद राहुल गांधी पर गलत बयानी कर अपने आका मोदी को खुश करके पद पाने की लालसा में लगे हैं। देश का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। महिला कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और मोदी सरकार से रवनीत सिंह बिट्टू के अमर्यादित बयान पर इस्तीफा मांगने की मांग करती है।

जिला सचिव रूबी खातून ने कहा कि भाजपा नफरत फैला कर सत्ता में आने को लालायित हैं। देश की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है। भाजपा की गंदी मानसिकता कभी पूरा नहीं होगा। राहुल गांधी जी पहले भी नही डरे और आज भी नही डरेंगे। झमरी लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है जिसे हम मजबूती से लड़ेंगे।

धनबाद नगर अध्यक्ष पुनम देवी ने कहा कि राहुल गांधी जी पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा को शर्म आनी चाहिए कि अमर्यादित बयान देने वाले लोग आज भाजपा में ऊंचे पद पर बैठे हैं। भाजपा की मोदी सरकार को अविलंब कार्यवाई कर वैसे नेताओं का इस्तीफा लेना चाहिए और सार्वजनिक रूप से देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

जिला सचिव हेमंती जयसवाल ने कहा कि राहुल गांधी जी को लेकर भाजपा सांसद का बयान ओछी राजनीति और गंदी मानसिकता का धोतक है जिसका महिला कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है और भाकपा सरकार से वैसे नेताओं का इस्तीफा लेने और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करती हूं।

मौके पर झारखंड प्रदेश एस सी कांग्रेस की सचिव गुड़िया देवी, झारखंड प्रदेश सचिव बबिता शर्मा, जिला महासचिव रूबी खातून, जिला सचिव हेमंती जयसवाल, धनबाद नगर अध्यक्ष पुनम देवी, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता निषाद, बलियापुर प्रकांड कार्यकारी अध्यक्ष देवंती देवी, केंदुआ नगर अध्यक्ष रिंकू कुमारी, बेबी देवी, भूली नगर अध्यक्ष बिंदु देवी, झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष किस्मत मलिक , झरिया नगर अध्यक्ष प्रतिमा पांडेय, झरिया प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष रीना देवी, उपाध्यक्ष शाहिना बानो, , उषा यादव, संगठन सचिव नूतन विश्वकर्मा, मुस्कान कुमारी सिंह, पुनम राय, पुष्पा दास, चंपा देवी, इंदु देवी, फुलवा देवी, कविता धीवर, शहजादी परवीन, उषा कोइरी, सरिता कुमारी, चमेली देवी، कुंती देवी, मीना प्रजापति आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *