राजनीति में भाषा की गरिमा रखना अनिवार्य – वैभव सिन्हा

Local Politics

धनबाद। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव वैभव सिन्हा ने भाजपा नेता द्वार राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी पर अमर्यादित बयान की निंदा करना आवश्यक है क्योंकि यह हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली और सामाजिक सौहार्द्र को कमजोर करता है। हर व्यक्ति को अपने विचार रखने का अधिकार है, परन्तु भाषा की गरिमा और मर्यादा बनाए रखना अनिवार्य है। आलोचना और विरोध लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियों से समाज में असहिष्णुता और द्वेष का माहौल बनता है। हमें राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर स्वस्थ संवाद को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आए और हमारी संस्कृति की परंपरा को बरकरार रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *