झारखंड विधानसभा भवन में विराजेंगी मां दुर्गा

Local


भूली। भूली में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियों द्वारा तैयारी जोरों पर है। भूली के विभिन्न पूजा पंडाल की आकर्षक छवि भक्तों को आकर्षित करती है। भूली सी ब्लॉक दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस बार झारखंड विधानसभा भवन की आकर्षक पंडाल में मां दुर्गा विराजेंगी। झारखंड विधानसभा भवन 90 फीट चौड़ा और 80 फीट ऊंची होगी।
पूजा समिति के सचिव इंद्रकांत झा ने बताया कि झारखंड विधानसभा भवन का पंडाल बनाने में साढ़े छह लाख लगेगा। वही पूजा का पूरा बजट करीब दस लाख रुपया का है।
पूजा समिति में अध्यक्ष – सनोज कुमार, उपाध्यक्ष – भरत यादव , आनन्द पासवान, मिथुन
सचिव – इन्द्र कांत झा , सह सचिव – मनमोहन सिंह, मुक्तेश्वर सिंह , पप्पू पासवान , गुड्ड मंडल , कोषाध्यक्ष – पंकज झा, मृदेश झा सह कोषाध्यक्ष – प्रेम सिंह, गणेश अग्रवाल अंकेक्षक – अविनाश कुमार सिन्हा, मंदिर प्रभार – मुन्ना, विपीन यादव , मेला व्यवस्थापक – जय कुमार चौहान, अमरेन्द्र पाण्डेय , व्यवस्थापक – टुन्ना , कल्लू, अमर , राजेश महतो
मुख्य संरक्षक – मिथिलेश कुमार पासवान , संरक्षक मानस रंजन पाल उमेश यादव, अमरेन्द्र पाण्डेय , सुमन कुमार सिंह, दर्शन सिंह , काली निषाद , आनन्द सिन्हा, नुनू चौहान , अशोक गुप्ता, राहुल सिंह , बबलू सिंह , सोशल मिडिया प्रभारी – अविनाश कुमार सिन्हा दायित्व निभा रहे हैं।
अध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी की जा रही है। भूली आने वाले भक्तों को असुविधा ना हो इसके लिए वोलेंटियर कार्य करेंगे। प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा। सुरक्षा पर पूरा फोकस होगा। आकर्षक पंडाल, रंगीन रौशनी और साफ सफाई के साथ सुरक्षित माहौल देने पर कार्य हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *