भूली। भूली झारखंड मोड़ में इस दुर्गा पूजा में मां दुर्गा झारखंड हाई कोर्ट के अनुकृति वाले भव्य पंडाल में विराजेंगी। पूजा समिति के अध्यक्ष राजू प्रसाद हाड़ी ने बताया कि श्रद्धालुओं को भव्य पंडाल का दर्शन होगा। भक्तों के सुविधा को लेकर वोलेंटियर के साथ प्रशासन के लोग भी तैनात रहेंगे। मेला का आनंद भी भक्त ले सकेंगे।
सचिव प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि भूली में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। झारखंड मोड़ भूली ई ब्लॉक का पूजा पंडाल इस बार भूली आने वाले भक्तों को आकर्षित करेगा। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार बनाया जायेगा। जिससे असुविधा ना हो। पूजा के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन से आग्रह किया गया है। छोटे वाहनों के ठहराव की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी किया जायेगा।
पूजा समिति में कोषाध्यक्ष का भार अरुण कुमार निभा रहे हैं।
