भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर पांच में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के आवासीय कार्यालय में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान चलाया जिसमे दर्जनों महिलाओं न्रहिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान से महिला कांग्रेस और मजबूत होगी।
वहीं झारखंड प्रदेश एस सी कांग्रेस की सचिव गुड़िया देवी ने कहा कि महिला कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर महिलाएं पूरे धनबाद जिला से जुड़ रही हैं। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी।
मौके पर दुलारी देवी, नूतन झा, तबस्सुम खातून, लक्ष्मी देवी, सुष्मिता देवी, शहजादी खातून, रूमा देवी , देवती देवी, नंदनी देवी आदि मौजूद थी।
