धनबाद। धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रवेक्षक एम संजय से मुलाकात कर धनबाद विधानसभा की दावेदार गुड़िया देवी ने अपना पक्ष रखा।
वहीं गुड़िया देवी ने कहा कि धनबाद की आवाज को पिछले दस सालों से दबा कर रखा गया। धनबाद में रोजगार के अभाव में पलायन कर रहे युवाओं और आउटसोर्सिंग के क्षेत्र में विस्थापन का दंश झेल रहे लोगों की आवाज कभी नहीं उठाया गया। वहीं धनबाद के मूलभूत सुविधाओं को लेकर बयानबाजी के सिवा कुछ नहीं किया गया। धनबाद के लोगों को भगवान और लापरवाह अधिकारियों के भरोसे छोड़ दिया गया। जिसके कारण धनबाद की जनता त्राहिमाम कर रही है।
गुड़िया देवी ने कहा कि धनबाद की हालत को बदलने के लिए नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है और कांग्रेस पार्टी विश्वास करे तो धनबाद सीट जीत कर धनबाद वासियों के समस्या का समाधान करूंगी।
वहीं धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि धनबाद विधानसभा से गुड़िया देवी महिला दावेदार हैं। अगर पार्टी विश्वास करते हुए टिकट देती है तो यह हमारी 33 फीसदी आरक्षण की मुहिम को और संबल प्रदान करेगी साथ ही महिला कांग्रेस जीत के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेगी।

मौके पर जिला महासचिव रूबी खातून, जिला सचिव हेमंती जयसवाल, केंदुआ नगर अध्यक्ष रिंकू कुमारी, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता निषाद, बलियापुर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष देवंती देवी सहित अन्य समर्थक मौजूद थी।