भूली। भूली के अटल बिहारी स्मृति पार्क से भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए धनबाद के गोल्फ ग्राउंड के लिए निकले।
सूरज कुमार पासवान ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में आदरणीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के संबोधन को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं का जोश लगातार हो रहे बरसात के बावजूद कायम रहा।
मुख्य रूप से भाजपा भूली मंडल कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा, रजनीश तिवारी, राणा दत्ता, नीलू झा, मानस रंजन पाल, सावित्री देवी सखी चंद महतो कलावती देवी अनिल कुमार, अरविंद चौहान मनमोहन सिंह, गोवर्धन यादव, संतोष सिंह, अरविंद कुमार, रमेश यादव, संतोष मंडल विनोद मंडल भिखारी यादव मुख्य रूप से शामिल थे।
