भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर 1-2 स्थित सार्वजनिक शक्तिकुंज दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा के चालीसवे स्थापना वर्ष में आकर्षक पंडाल का निर्माण कर रही है। 1984 में पहली बार रामाकांत झा, स्व बलकेसिया देवी, स्व जितेंद्र अडेसरा और चमारी भुइयां ने किया था। चालीस वर्ष से साल दर साल पूजा का आयोजन भव्य होता गया।
चालीसवे साल में सार्वजनिक शक्तिकुंज दुर्गा पूजा समिति द्वारा आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। सात लाख के बजट से पूजा का आयोजन किया जाएगा। अस्सी फुट चौड़ा और सत्तर फुट ऊंचे पंडाल में मां दुर्गा विराजेंगी।
यहां प्रत्येक दुर्गा पूजा में बलि पूजा होती है। करीब सवा सौ बलिप्रदान होता है।
सार्वजनिक शक्तिकुंज दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जयराम, सचिव ब्रजेश कुमार सिंह और सुरेश भुइयां कोषाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।
