भूली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महत्वकांक्षी कार्यक्रम मन की बात को भाजपा भूली मंडल के बूथ नंबर 11 अध्यक्ष रमेश कुमार यदाव के नेतृत्व में देखा गया।
मौके पर भाजपा भूली मण्डल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने कहा कि भूली मंडल में सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को देखा गया और अन्य पड़ोसियों को इसमें शामिल किया गया।
भाजपा भूली मण्डल कोषाध्यक इन्द्रकांत झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राजनीति को नई दिशा दिखाई है। जिसमें जनता की भलाई पहले नंबर पर आता है। झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आए इसके लिए परिवर्तन यात्रा चल रही है। जनता भाजपा को सरकार में लाने के लिए बेकरार है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से अलग अलग विषयों पर विचारों के नव दृष्टिकोण की समझ जनता के लिए बढ़ती है।
मौके पर पुरुषोत्तम झा, त्रिलोचन झा, मोहित यदाव, सुरेश महतो, अर्जुन पांडे आदि लोगों ने मान की बात कार्यक्रम को देखा और सुना।
