भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर 2 में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी के आवासीय कार्यालय में महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती मनाई गई। महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सदस्यों ने नमन किया।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है। गांधी जी के विचारों पर चल कर ही पूरे विश्व में शांति सौहार्द स्थापित हो सकता है। पूरे विश्व को शांति का संदेश देने वाले महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सामाजिक राजनीतिक आर्थिक रूप से जो विचार दिए उसे अमल में लाकर आज भी लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के साथ राष्ट्र को मजबूती दी जा सकती है।
मौके पर लालती देवी, गंगा देवी, शारदा देवी, चिंता देवी, जमुना शर्मा, दीपक कुमार, अमन, फारूख, कौशल्या देवी, देवती देवी, तारामति देवी, मुनेश्वरी देवी, राखी देवी, हेमा देवी, पिंकी देवी, पुनम झा, पिंकी झा, रामचंद्र राम, रानी देवी, सुनीता देवी, संदीप कुमार पासवान आदि शामिल थे।
