महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला कांग्रेस गंभीर – पुनम देवी

Local

धनबाद। धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि महिलाओं के अधिकार,सम्मान एवं सामाजिक व आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर समाज के निर्माण को लेकर महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने हेतु महिलाओं को एकजुटता के साथ आगे आने की दरकार है!
नगर अध्यक्ष पूनम देवी ने महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें सशक्त एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण तीन प्रमुख मांगें की हैं:
1. 33% महिला आरक्षण विधेयक को लागू किया जाए।
2. इस आरक्षण में SC-ST और OBC महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
3. विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में भी इस पर चर्चा कर इसे लागू किया जाए!

     आगे नगर अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त,मजबूत व धारदार की दिशा में महिला कांग्रेस ने झारखंड सहित देश के सभी राज्यों एवं जिलों से में नारी न्याय आंदोलन कार्यक्रम आयोजित कर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का काम किया! महिला सशक्तिकरण के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति बेहतर एवं मजबूत हो जिसके लिए धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी सदैव प्रयासरत रहेगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *