भूली। भूली में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा विराजेंगी और श्रद्धालुओं के लिए भूली के पूजा पंडाल जोर शोर से तैयारी में जुटी है। भव्य पूजा पंडाल के साथ माता दुर्गा के प्रतिमा बनाने का कार्य आखरी पड़ाव पर है। वहीं पूजा पंडाल को सजाने के लिए दिन रात कलाकार लगे हुए हैं।
भूली के बी ब्लॉक में अयोध्या का श्री राम मंदिर की अनुकृति वाले पंडाल को आखिरी रूप देने कारीगर लगे हुए हैं। षष्ठी पूजा तक पंडाल को तैयार कर लिया जाएगा।
बी ब्लॉक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि भूली में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं। कारीगर पंडाल को आकार देने में लगे हैं। वहीं बी ब्लॉक में बड़ा मेला का आनंद श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। पंडाल के अंदर श्री राम से जुड़े घटना की अनुकृति तस्वीर के रूप दीपक कलाकार द्वारा निर्माण किया जा रहा है । जो आकर्षण का केंद्र होगा। भूली में एकमात्र समिति बी ब्लॉक है जो रावण दहन का आयोजन करता है। जिसमे हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। शांतिपूर्ण पूजा आयोजन को लेकर समिति के सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
