बिहार। बिहार के नालन्दा जिला के दीपनगर सियाह में माँ कल्याणी मंदिर में दुर्गा पूजा के द्वितीय दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना विधिवत मंत्रोचारण के साथ मुख्य पुजारी डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने किया। मां कल्याणी मंदिर की ख्याति के कारण स्थानीय लोग इसे सिद्धि माता के रूप में पूजते हैं।
मां कल्याणी मंदिर में शारदीय नवरात्र में मुख्य पुजारी डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा झारखंड से सियाह माता दुर्गा के विशेष पूजा में शामिल होते हैं और विधिवत पूजा अर्चना करते हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु पूजा में शामिल होते हैं।

माँ के सेवक राजो महतो, पंडित पप्पू पांडे, पुजारी छोटी कुमारी , मनीष कुमार, मनोज कुमार गुड्डू, चंदन, कृष्णा महतो का विषय योगदान रहता है।