भूली। नवरात्र के अवसर पर भूली के मंदिरों में मां दुर्गा के भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। शनिवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा अर्चना की गई। सी ब्लॉक सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। मंदिर में महिला और पुरुषों की भीड़ रही।
सनोज कुमार ने बताया कि इस वर्ष झारखंड विधानसभा अनुकृति वाले पंडाल में मां दुर्गा विराजेंगी। श्रद्धालुओं को भव्य पंडाल और आकर्षक रंगीन रौशनी की साज सज्जा आकर्षित करेगी।
