बाघमारा। तेतुलमारी के शक्ति चौक पर स्थापित शहीद शक्ति नाथ महतो के आदमकाद प्रतिमा पर ढोल नगाड़े के साथ माल्यार्पण कर स्थानीय लोगों के साथ जिला परिषद सदस्यों ने खुशी जताई।
जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह ने माल्यार्पण उपरांत कहा कि झारखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा रहे शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर आज जिला परिषद कार्यालय में लगाया गया। झारखंड विधानसभा भवन में पूर्व से शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर लगी थी। जिला परिषद कार्यालय में आज शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर लगाई गई है। वहीं झारखंड आंदोलन के लिए शहादत देने वालों की तस्वीर लगाने पर विचार किया जा रहा है।
शिव प्रसाद महतो ने कहा कि अपने विचारों से समाज को प्रेरणा देने वाले झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेतृत्वकर्ताओं में शामिल शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर धनबाद जिला परिषद कार्यालय में लगाया गया। इस अवसर पर शक्ति चौक स्थित शहीद शक्ति नाथ महतो के आदमकाद प्रतिमा पर स्थानीय लोगों द्वारा ढोल नगाड़े के साथ फूलमाला पहनाकर खुशी जाहिर किया गया। झारखंड सरकार झारखंड राज्य के आंदोलनकारी शहीद शक्ति नाथ महतो की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करे। ताकि झारखंड का बच्चा बच्चा उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा ले सके।
जिला परिषद सदस्य इस्राफील उर्फ लाला ने कहा कि बहुत दिनों से झारखंड आंदोलन के शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर जिला परिषद कार्यालय में लगाने पर विचार किया जा रहा था। आज यह अवसर प्राप्त हुआ यह सम्मान झारखंड के शहीद आंदोलनकारियों को मिलना चाहिए। जिससे समाज के सभी वर्ग प्रेरणा ले सकें।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।