भूली। भूली में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। कहीं अयोध्या का श्रीराम मंदिर तो कही झारखंड विधानसभा तो कहीं झारखंड हाई कोर्ट तो कहीं ढाक की अनुकृति वाले पंडाल अपना स्वरूप ले रहा है।
वहीं भूली डी ब्लॉक हॉस्पिटल मैदान में मां दुर्गा तितली अनुकृति वाले पंडाल में विराजेंगी। समिति के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि करीब 45 फीट ऊंची तितली के अनुकृति वाली पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। पंडाल में महिलाओं और पुरुषों के लिए माता दुर्गा के दर्शन के लिए अलग अलग व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए वोलेंटियर तैनात रहेंगे। पूजा के आयोजन में बासुदेव, कपिल कुमार आदि का योगदान मिल रहा है।
