भूली। भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत पर अटल स्मृति पार्क में अटल बिहारी वाजपेई के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और जश्न में लड्डू खिला कर हरियाणा विधानसभा चुनाव जीत पर खुशी व्यक्त किया गया।
रजनीश तिवारी ने कहा कि हरियाणा में आजादी के बाद भाजपा ने तीसरी बार लगातार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। हरियाणा जीत का असर झारखंड में सकारात्मक रूप से दिखेगा।

सूरज कुमार पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की गंगा का असर है कि राज्य चुनाव में भाजपा इतिहास रच रही है। कार्यकर्ताओं में इस जीत से नया जोश भर दिया है। हरियाणा जीत पर लड्डू खिला कर कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
मौके पर सत्येंद्र ओझा, मनमोहन सिंह, ललन मिश्रा , उपेंद्र सिंह, संतोष मंडल , रवि सिंह, उपेंद्र चौहान, धीरेंद्र सिंह, कुणाल सिंह, सुभाष कुशवाहा , सूरज सिंह, मोती पासवान, रणजीत सिंह, अनिल कुमार, विनोद कुमार , अजय कुमार ठाकुर , संजीव कुमार मिश्रा, रंजन यादव, अरुण दास आदि शामिल थे।
